अंग्रेज़ी में पढ़ें · English

लम्हे

हम इस बात की पूरी क़द्र नहीं करते कि ज़िंदगी का हर लम्हा अनोखा होता है।

और कोई अच्छा लम्हा बीत जाने के बाद आप उसे दोहराने की कितनी भी कोशिश कर लें, वह कभी नहीं होगा। वह कभी, कभी भी पहले जैसा नहीं होगा।

आप एक ही इंसान से दो बार नहीं मिलते। अगली बार जब आप उनसे मिलेंगे, तो, पता है, हो सकता है वे बदल चुके हों। वे बदल चुके होंगे, अपनी ज़िंदगी के हालात के हिसाब से, और इस हिसाब से कि आपके साथ उनका कैसा मेलजोल रहा है।

आप जो कुछ भी अनुभव करते हैं, वह हमेशा पहली बार में ही सबसे नया, सबसे रोमांचक लगेगा।

तो इससे जो प्रैक्टिकल सबक़ निकलता है, वो है: चीज़ों में यक़ीन रखिए, समझ रहे हैं न? लम्हों के जादू में यक़ीन रखिए